-->
जहानागंज के गंभीरबन एफ सी आई गीदम के समीप मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी

जहानागंज के गंभीरबन एफ सी आई गीदम के समीप मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी

 जहानागंज के गंभीरबन एफ सी आई गीदम के समीप मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी 





UP TOP TEN NEWS 

अरुण पाण्डेय 


आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीनबन गांव ग्राम सभा के चकवल मौजा में स्थित एफसीआई गोदाम के पास पुलिया के नीचे शनिवार की तड़के सुबह एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक के गले के पास चोट के निशान थे। सुबह में खेत जा रहे लोगों ने पुलिया के पास शव को देखा तो कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सुचना जहानागंज थाना को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस ने बहुत देर तक मौके पर शिनाख्त करने की कोशिश की। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आशंका जताते हुवे कहाँ कि युवक कहीं और का है। उसकी हत्या कर यहां पर फेंक कर हत्यारे फरार हो गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा की मौत कैसे हुई । पुलिस शव की शिनाख्त के लिए अगल बगल के थानो पर सुचना दे दी है l 

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और गांवों में युवक की तस्वीर और विवरण भेज दिए हैं। स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ जारी है।

0 Response to "जहानागंज के गंभीरबन एफ सी आई गीदम के समीप मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी "

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article