कृतिका सिंह 94.6 प्रतिशत अंक हासिल क़र द होराइजन विद्यालय का मान बढ़ाया
कृतिका सिंह 94.6 प्रतिशत अंक हासिल क़र द होराइजन विद्यालय का मान बढ़ाया
द होराइजन स्कूल गड़वार, बलिया मे बुधवार कों सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही ख़ुशी कि लहर दौड़ गईं। विद्यालय की कृतिका सिंह 94.6 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रही, वही अरसिया जुनैद 94, शुभम कुमार 92.2, अनवेशा राय 91.6, तनीषा आनंद 91.2, अभिषेक कुमार सिंह 91 प्रतिशत लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया। आर्टिफिशल इंटेलीजेंस मे 19 छात्रों का अंक 90 प्रतिशत या अधिक रहा तथा उच्चतम स्कोर 100 रहा। समाजिक विज्ञान मे 12 बच्चो ने 90 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल किया तथा अधिकतम स्कोर 97 रहा। वही हिंदी में 11 विज्ञान मे 7 तथा अंग्रेजी में 9 बच्चो ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये। हिंदी में 95, विज्ञान में 96 तथा अंग्रेजी में 94 अधिकतम अंक रहा। दसवीं की परीक्षा में शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे ।
इन मेधावीयों छात्राओं कों प्रधानाचार्य एस सिंह नें विद्यालय परिसर मे मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया । इस सफलता पऱ विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह नें सभी मेधावीओं छात्रों कों हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
0 Response to "कृतिका सिंह 94.6 प्रतिशत अंक हासिल क़र द होराइजन विद्यालय का मान बढ़ाया"
Post a Comment