एपेक्स स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती।
एपेक्स स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती।
एपेक्स स्कूल बभनौली गड़वार बलिया में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आध्यात्मिक गुरु और आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय जी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया । उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने भी पुष्पार्चन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, अंग्रेजी तथा हिंदी भाषण और अपने गीतों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी को याद किया तथा उनके पद- चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय जी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दिया और जीवन में निरंतर अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र प्रताप सिंह जी ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन, स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के प्रति निष्ठा तथा अनेक दृष्टांतों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
0 Response to "एपेक्स स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती।"
Post a Comment