-->
खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया

खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया


खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया


 संवाददाता :-  मुशीर ज़ैदी

 बलिया।भाजपा खरवार जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संरक्षक राघवेंद्र प्रताप के नेतृत्व बलिया में भी खरवार जाति के व्यक्तियों का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुग्मता पूर्वक जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होने

कहां की उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा खरवार अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए हमेशा दिशा निर्देश जारी होते रहते हैं । लेकिन आवेदको द्वारा वांछित अभिलेखों को जमा करने के बाद भी शासनादेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में खरवार जाति के व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को अनेको असुविधाओं का सामना एवं रोजगार परक आवेदन तथा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित होना पड़ रहा है, उपस्थित सभी पदाधिकारी ने जनपद में जल्द से जल्द सुगमता पूर्वक अनु सूचित जन जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांग की।सीआरओ ने सभी लोगो को आश्वस्त किया कि खरवार समाज के लोगों आसानी से एस एसटी प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही दिक्कतो दूर किया जायेगा।ताकि शीघ्र जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर

जयप्रकाश खरवार, राजू खरवार, अंकित खरवार, रजत खरवार, विक्की खरवार, अभिषेकखरवार, कमलेश खरवार आदि शामिल रहे।

0 Response to "खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article