जगदीशपुर का #शानदार प्रदर्शन, #विद्यालय ने लहराया #सफलता_का_परचम
जगदीशपुर का #शानदार प्रदर्शन, #विद्यालय ने लहराया #सफलता_का_परचम
सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय की छात्र # अक्षत श्रीवास्तव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त
वहीं #अभिनव मिश्रा 90% तथा #साक्षी श्रीवास्तव ने 88% प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय एवं तृतीय स्थान
। सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर जगदीशपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 15 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के #प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, आचार्यों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के #प्रबंध_समिति_अध्यक्ष मा. डॉक्टर और बिहारी वर्मा जी, #प्रबंधक डॉ. संतोष तिवारी, #कोषाध्यक्ष श्री चंदन जी एवं श्री दीपक जी सहित प्रबंध समिति के सभी #सदस्यों एवं समस्त #आचार्य-आचार्याओं ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की ।
0 Response to "जगदीशपुर का #शानदार प्रदर्शन, #विद्यालय ने लहराया #सफलता_का_परचम"
Post a Comment