डालिम्स सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्रतिज्ञा राय बनीं स्कूल टॉपर
*डालिम्स सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्रतिज्ञा राय बनीं स्कूल टॉपर*
संवाददाता __मनीष कुमार राय
*बाराचवर (गाजीपुर):* सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2026 में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में जश्न का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा *प्रतिज्ञा राय* ने 96% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्या कुशवाहा (95.5%) और *सौम्या राय*(95%) ने भी अपनी मेधा का परिचय दिया। **आयुष मौर्या** ने 94.6% अंक लाकर विद्यालय की सफलता में चार चांद लगा दिए।
प्रधानाचार्य **डा. प्रेरणा राय** ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और अभिभावकों के भरोसे को दिया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची, तो कोई भी बाधा राह नहीं रोक सकती। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
0 Response to "डालिम्स सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्रतिज्ञा राय बनीं स्कूल टॉपर"
Post a Comment