-->
पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल, अवैध पिस्टल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल, अवैध पिस्टल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल, अवैध पिस्टल बरामद

-----------------------------------------------
संवाददाता विशाल सिंह सैदपुर 

सैदपुर।थाना सैदपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को मु0अ0सं0 114/2026 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की गई।यह मामला ग्राम पियरी के पास हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की।इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 13 अप्रैल 2026 को आरोपी रोहन यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई।जिससे वह घायल हो गया।घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि वांछित तीन अभियुक्तों में से एक ने लोकेशन से तमंचा बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी।इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि दो की तलाश जारी है। इस दौरान पुलिस टीम में सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक विद्याधर तिवारी आदि शामिल रहे।

0 Response to "पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल, अवैध पिस्टल बरामद"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article