-->
CBSE हाईस्कूल रिज़ल्ट जारी: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

CBSE हाईस्कूल रिज़ल्ट जारी: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

CBSE हाईस्कूल रिज़ल्ट जारी: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

संवाददाता ..मनीष कुमार राय 

बाराचवर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के
डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के विद्यार्थियों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के मेधावी छात्रा प्रतिज्ञा राय ने 96% अंक प्राप्त कर टॉपर का खिताब हासिल किया। वहीं आदित्या कुशवाहा 95.5% अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौम्या राय ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसी क्रम में आयुष मौर्या ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ दिया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य डा o प्रेरणा राय ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

0 Response to "CBSE हाईस्कूल रिज़ल्ट जारी: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article