गाजीपुर के छात्र नेता राकेश यादव ने CM हेमंत सोरेन संग किए माँ कामाख्या के दर्शन
गाजीपुर के छात्र नेता राकेश यादव ने CM हेमंत सोरेन संग किए माँ कामाख्या के दर्शन
संवाददाता: मनीष कुमार राय
तहसील: मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)
गाजीपुर: जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर के निवासी और पीजी कॉलेज गाजीपुर के चर्चित क्रांतिकारी छात्र नेता राकेश यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने असम के गुवाहाटी स्थित सुप्रसिद्ध माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री और विधायक का मिला साथ
इस धार्मिक यात्रा के दौरान राकेश यादव के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी और विधायक श्री मनोज यादव जी भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और लोक कल्याण की कामना की।
0 Response to "गाजीपुर के छात्र नेता राकेश यादव ने CM हेमंत सोरेन संग किए माँ कामाख्या के दर्शन"
Post a Comment