टैगोर नगर शक्ति केंद्र स्थित गायत्री मंदिर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिवस हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ मनाया गया
टैगोर नगर शक्ति केंद्र स्थित गायत्री मंदिर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिवस हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ मनाया गया
बलिया। टैगोर नगर शक्ति केंद्र स्थित गायत्री मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधानसभा के विधायक माननीय श्री दयाशंकर सिंह जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय जनमानस द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं भगवान श्री हनुमान जी की आरती कर माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ए.के. पाठक (नगर उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), बूथ अध्यक्ष बसंत मिश्रा, गौरव पांडेय, प्रकाश पांडेय, प्रेम तिवारी, मंदिर के आचार्य उपाध्याय जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
0 Response to "टैगोर नगर शक्ति केंद्र स्थित गायत्री मंदिर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिवस हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ मनाया गया"
Post a Comment